Join Telegram Channel

Current Affairs - 14 March 2021


शिक्षा मेट🎯 - India's no.1 Study Platform


1.टेक्नोपैक के साथ साझेदारी में नैसकॉम द्वारा जारी रिटेल 4.0 रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय खुदरा क्षेत्र में वर्ष 2030 तक 2.5 करोड़ नए रोजगार बनने की संभावना व्यक्त की है।

2.पेप्सिको की पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष इंदिरा नूई, पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा तथा फुटबॉल स्टार मिया हम्म सहित कुल नौ महिलाओं को वर्ष 2021 राष्ट्रीय महिला ‘हॉल ऑफ फेम’ के लिए चयनित किया गया है।

3.मध्यप्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग द्वारा गलत तथा भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगाने तथा लोगों को सही जानकारी उपलब्ध कराने हेतु ‘‘फैक्टचेक’’ पोर्टल की शुरुआत की गई है।

4.रैपिड प्रारूप की वर्तमान विश्व शतरंज चैम्पियन कोनेरू हम्पी को दूसरा इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड प्रदान कियागया।

5.अनुभवी तीरंदाज अतनु दास तथा तरूणदीप राय इस साल टोक्यो ओलंपिक हेतु भारतीय रिकर्व तीरंदाजी दल के पुरूष वर्ग में तथा दीपिका कुमारी महिला वर्ग में शामिल होंगी।

6.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत तथा बांग्लादेश के मध्य फेनी नदी पर बने ‘मैत्री सेतु’ का उद्घाटन किया गया।

7.पृथ्वी के संयुक्त रूप से अवलोकन के लिए उपग्रह अभियान के लिए इसरो द्वारा अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के सहयोग से ‘सिंथेटिक अपर्चर राडार’ अर्थात एसएआर के निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

8.दिल्ली सरकार द्वारा सत्र 2021- 22 हेतु ‘‘देशभक्ति’’ की विषयवस्तु के साथ 69,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया।

9.इंजीनियरिंग कंपनी जेएमसी प्रोजैक्ट्स (इंडिया) को मालद्वीव की फाही धिरिउल्हुन कार्पोरेशन से 1,000 करोड़ रुपये का निर्माण कार्य का आर्डर मिला है।

10.इनॉक्स विंड ने इंटेग्रम एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ 92 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना हेतु बाध्यकारी समझौता किया है।


पोस्ट में शिक्षा मेट🎯 द्वारा 14 March 2021 के करंट अफेयर्स प्रदान किये गए हैं, जो के विभिन्न परीक्षाओं जैसे UPSC/SSC/BANK/POLICE/IAF/ARMY/NAVY/ तथा अन्य सभी प्रकार की परीक्षाओं के लिए काफी मददगार सिद्ध होंगे। 


⚠️Note - शिक्षा मेट के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़कर आप यह सभी पोस्ट्स घर बैठे अपने व्हाट्सएप्प पर रोजाना प्राप्त कर सकते हैं। यह ग्रुप बिल्कुल फ्री है। व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए
यहां क्लिक करें👉 JOIN NOW